रजत पदक जीतने पर भाविना को कोविंद ने दी बधाई
29-Aug-2021 12:38 PM 1234705
नयी दिल्ली 29 अगस्त (AGENCY) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना बेन पटेल को टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री कोविंद ने रविवार को ट्वीट करके कहा, “भाविना पटेल ने पैरालंपिक में रजत पदक जीतकर भारतीय दल और खेलप्रेमियों को प्रेरित किया है।” उन्होंने आगे कहा, “आपके असाधारण संकल्प और कौशल से भारत गौरवान्वित हुआ है। इस असाधारण सफलता पर आपको मेरी ओर से बधाई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^