फिलीपींस में आवासीय क्षेत्र में आग लगने से चार शिशुओं की मौत
23-Nov-2023 01:56 PM 1234672
मनीला, 23 नवंबर (संवाददाता) फिलीपींस के मध्य शहर सेबू में गुरुवार तड़के आवासीय क्षेत्र में आग लगने से चार शिशुओं की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। सेबू सिटी कमांड सेंटर के अनुसार आग स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 05:51 बजे लगी। अग्निशमन कर्मियों ने सुबह लगभग 6:15 बजे आग पर काबू पाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आग में करीब सात घर जलकर खाक हो गए। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^