फरवरी के तीसरे सप्ताह में निर्यात 26.87 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 9.02 अरब डालर
22-Feb-2022 06:51 PM 1234730
नयी दिल्ली, 22 फरवरी (AGENCY) देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात फरवरी 2022 के तीसरे सप्ताह (15 से 21 फरवरी) के दौरान 9.02 अरब डालर के बराबर रहा। यह 2020-21 की समान अवधि के 7.11 अरब डालर की तुलना में 26.87 प्रतिशत अधिक है। वाणिज्य विभाग की मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार फरवरी के तीसरे सप्ताह का निर्यात कोविड-19 से पहले के वित्त वर्ष 2019-20 की समान अवधि के 6.83 अरब डालर के निर्यात से 32.00 प्रतिशत अधिक है। विज्ञप्ति के अनुसार इसी अवधि में पेट्रोलियम को छोड़कर अन्य वस्तुओं निर्यात 2020-21 की समान अवधि की तुलना में 17.29 प्रतिशत और 2019-20 की समान अवधि की इसी अवधि की तुलना में 37.47 प्रतिशत अधिक बढ़ा है। एक फरवरी से 21 फरवरी की तीन सप्ताह की अवधि में वाणिज्यिक निर्यात 25.33 अरब डालर रहा जो 2020-21 की समान अवधि के 20.04 अरब डालर की तुलना में 26.40 प्रतिशत और 2019-20 की समान अवधि के 20.00 अरब डालर के निर्यात की तुलना में 26.66 प्रतिशत अधिक है। पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात को हटा दें तो इस माह के पहले तीन सप्ताह के निर्यात में 2020-21 की समान अवधि की तुलना में 19.03 प्रतिशत और 2019-20 की समान अवधि में 26.79 प्रतिशत की बढ़त है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^