Home
News Archive
पेट्रोल,डीजल के दाम 136 वें दिन भी स्थिर
Zuber Ansari
India
20-Mar-2022 01:41 PM
1234727
नयी दिल्ली 20 मार्च (AGENCY) रूस यूक्रेन के बीच जारी जंग के कारण कच्चे तेल की कीमतों में हो रहे उतार चढ़ाव के बीच देश में आज लगातार 136 वें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम यथावत बने रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में शनिवार के मुकाबले आज आंकड़ो में कोई परिवर्तन ना होते हुए लंदन ब्रेंट 107.93 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 2.06 प्रतिशत चढ़कर 105.10 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः पांच और 10 रुपये घटाने की घोषणा के बाद 04 नवंबर 2021 को ईंधन की कीमतों में तेजी से कमी आई थी। इसके बाद राज्य सरकार के मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने के फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में भी वैट को कम करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद राजधानी में 02 दिसंबर 2021 को पेट्रोल लगभग आठ रुपये सस्ता हुआ था। डीजल की भी कीमतें हालांकि जस की तस बनी रहीं। केंद्र द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद अधिकांश राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भी पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम कर दिया था, जिससे आम आदमी को काफी राहत मिली थी। हालांकि पांच राज्यों मे हुये विधानसभा चुनावों के बाद इन दोनों प्रमुख ईंधन की कीमतों में बढोतरी की उम्मीद की जा रही है लेकिन अब होली के बाद इनकी कीमतों में बढोतरी की संभावना है। यूरोप और अमेरिका द्वारा रूस पर प्रतिबंध लगाये जाने के बीच देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कार्पोरेशन ने हाल ही में रूस से कच्चे तेल की खरीद की है। रूस अभी अन्य तेल उत्पादक देशों की तुलना में कम कीमत पर कच्चे तेल की बिक्री कर रहा है। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।...////...
«
रुपये की स्थिरता बनाए रखने में समर्थ सिद्ध होगा भारत: दास
business-economy
»
होली पर बाजार में कारोबार के 30 प्रतिशत उछलने का अनुमान: कैट
POST CATEGORY
India
World
East
West
North
South
cricket
hockey
football
tennis
business-economy
Chief Minsiter Madhya Pradesh
Sports
© 2025 - All Rights Reserved -
timespage
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
petarola-deejal-ke-daam-136-ven-din-bhee-sthira
FZF:
FZF
URL:
https://www.timespage.com/petarola-deejal-ke-daam-136-ven-din-bhee-sthira
PAGETOP:
ERROR: