पेरू के प्रधानमंत्री पिंटो ने दिया इस्तीफा
06-Feb-2022 08:42 AM 1234680
लीमा 06 फरवरी (वार्ता /स्पूतनिक) पेरू के प्रधानमंत्री हेक्टर वेलर पिंटो ने घरेलू हिंसा के आरोपों के बीच अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। श्री पिंटो कुछ समय पहले ही पेरू के प्रधानमंत्री बने थे और अब उन्होंने राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। पेरू के आरपीपी रेडियो ने शनिवार को श्री पिंटो के हवाले से कहा, "मैं आपको यह बताने आया हूं कि मैं हार स्वीकार करता हूं।" आरपीपी रेडियो के अनुसार श्री पिंटो ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति कैस्टिलो को सौंप दिया है। श्री पिंटो ने कथित तौर पर उन लोगों पर मुकदमा चलाने की योजना बनाई है, जिन्होंने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा के आरोप लगा रहे थे। श्री पिंटो एक फरवरी को ही पेरू के नए प्रधान मंत्री बने थे। श्री पिंटो के पद ग्रहण करने के एक दिन बाद, मीडिया रिपोर्टें सामने आईं कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप थे और 2016 में उनकी पत्नी और बेटी द्वारा घरेलू हिंसा के लिए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी थी। श्री पिंटो ने सभी आरोपों से इनकार किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^