पृथ्वी शॉ को अस्पताल से मिली छुट्टी
15-May-2022 02:22 PM 1234701
मुंबई, 15 मई (AGENCY) दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को टाइफाइड के इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। फ्रेंचाइजी ने रविवार को यह जानकारी दी। कैपिटल्स ने एक बयान में कहा, “पृथ्वी शॉ को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जहां उनका टाइफाइड का इलाज किया जा रहा था। वह टीम होटल में लौट आए हैं, जहां वह वर्तमान में स्वस्थ हैं। डीसी मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है।” शॉ को रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके कारण वह सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले तीन डीसी मैचों से बाहर रहे हैं। पृथ्वी शॉ ने इस सीजन में अब तक नौ मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 28.77 की औसत और 160 के स्ट्राइक रेट से 259 रन बनाए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^