पहले दिन के खेल की समाप्ति तक भारत 21 पर शून्य
05-Aug-2021 05:25 PM 1234716
नॉटिंघम, 05 अगस्त (AGENCY) अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और क्लास खिलाड़ी लोकेश राहुल की समझदारी वाली पारी की बदौलत भारत ने यहां बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पहले दिन शानदार शुरुआत करते हुए खेल की समाप्ति तक एक भी विकेट न गंवाते हुए 21 रन बनाए। भारतीय टीम इंग्लैंड से अभी 162 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने तक रोहित और राहुल दोनों नौ रन पर नाबाद रहे। इससे पहले इंग्लैंड ने दिन के तीसरे और अाखिरी सत्र में अपने शेष छह विकेट महज 45 रन पर गंवा दिए। इंग्लैंड ने इस सत्र की शुरुआत चार विकेट पर 138 रन से की, लेकिन इस सत्र में लगातार एक के बाद एक विकेट गंवाते हुए इंग्लैंड की टीम 65.4 ओवरों में 183 रन पर ऑल आउट हो गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^