हाॅकी ओलंपिक कांस्य पदक विजेता टीम को तीन करोड़ रूपये तथा डीएसपी की नौकरी देने की मांग
06-Aug-2021 07:21 PM 1234703
चंडीगढ़़ 06अगस्त (AGENCY) शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से अनुरोध किया है कि टोक्यो ओलपिंक में कांस्य पदक जीतने वाली पुरूष टीम के सभी खिलाड़ियों को तीन करोड़ रूपये का नकद इनाम दिया जाए। बादल ने आज यहां एक बयान में कांग्रेस सरकार से टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी हाॅकी खिलाड़ियों को पंजाब पुलिस में डीएसपी की नौकरी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में भारतीय दल का हिस्सा रहे राज्य के सभी प्रतिनिधियों को एक करोड़ रूपये दिए जाने चाहिए। यह बेहद सम्मान की बात है कि पंजाब के दस खिलाड़ी पुरूष हाॅकी टीम का हिस्सा थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^