नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा 2024 के अंत तक होगा शुरू
10-Nov-2022 07:08 PM 1234721
ग्रेटर नोएडा 10 नवंबर (संवाददाता) दिल्ली एनसीआर के जेबर में 70 करोड़ डॉलर की लागत से बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के वर्ष 2024 के अंत तक शुरू करने की घोषणा करते हुये इसको बना रही कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड ने आज कहा कि इसके निर्माण में उत्तर प्रदेश के समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का समिश्रण देखने को मिलेगा। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टोफ श्रेलमैन और मुख्य परिचालन अधिकारी किरण जैन ने यहां संवाददाताओं से चर्चा में यह घोषणा करते हुये कहा कि नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट 2024 के अंत तक दिल्ली एनसीआर की हवाई यात्री परिचालन क्षमता में प्रतिवर्ष 1.2 करोड़ यात्रियों की बढ़ोत्तरी कर देगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^