निकाय चुनाव में देरी के लिये सपा जिम्मेदार : मौर्य
14-Dec-2022 10:16 PM 1234678
लखनऊ, 14 दिसंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को कहा कि निकाय चुनावों में हो रही देरी के लिये समाजवादी पार्टी (सपा) जिम्मेदार है। सपा नहीं चाहती कि समय पर चुनाव हों, इसलिए अड़ंगा डालने के लिए सपा ने अपने पार्टी के एक बड़े नेता के भाई के माध्यम से अड़चन पैदा की है। श्री मौर्य ने जारी बयान में कहा योगी सरकार और भाजपा समय पर निकाय चुनाव कराने के लिए तैयार है मगर सपा का लोकतांत्रिक मूल्यों में कोई भरोसा नहीं है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके नेताओं की मानसकिता दलित, पिछड़ा और महिला विरोधी है। वंचित तबके के बढ़ते प्रतिनिधित्व से सपा घबराई हुई है। सपा को आशंका है कि अगर इस वक्त चुनाव हुए तो शहरी निकायों में उसे बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में सपा अपने पार्टी के एक बड़े नेता के माध्यम से अड़ंगा डालने की कोशिश कर रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^