भाजपा सरकार की नीतियां किसान मजदूर के खिलाफ : राय
13-Dec-2022 06:13 PM 1234704
लखनऊ 13 दिसम्बर (संवाददाता) राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने मंगलवार को कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की नीतियां कारपोरेट घरानो को ध्यान में रख कर बनायी जा रही हैं जो किसान,मजदूर और छोटे व्यापारियों के हितों के खिलाफ हैं। श्री राय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी किसानों और मजूदरों के विरुद्ध किये जा रहे षड़यंत्र को देश के लिए घातक मानती है। सरकार की नीतियां और नीयत किसान मजदूर और छोटे व्यापारियों के विरुद्ध हैं। सरकार की सभी नीतियां कार्पोरेट घरानों के हितों को ध्यान में रखकर बनायी जा रही है। यही कारण है कि गरीबी और बेरोजगारी बढती जा रही है। मंहगाई आसमान छू रही है और देश की सम्पदा पर मुट्ठी भर लोगों का कब्जा होता जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^