नॉर्वे के नाइट क्लब में गोलीबारी , दो लोगों की मौत, 14 घायल
25-Jun-2022 09:22 AM 1234711
ओस्लो 25 जून (AGENCY) नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में शनिवार तड़के एक बंदूकधारी ने दो नाइटक्लब के बाहर गोलीबारी की जिससे कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी और 14 अन्य घायल हो गये। ओस्लो की पुलिस ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के पांच मिनट बाद एक संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने हालांकि उसकी पहचान का खुलासा नहीं किया गया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दो नाइट क्लबों में से एक लंदन पब ओस्लो में समलैंगिक नाइटलाइफ़ का केंद्र है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^