मुख्यमंत्री योगी ने मेरठ में कूड़ा मुक्त अभियान का किया शुभारंभ
26-Aug-2022 05:52 PM 1234666
मेरठ, 26 अगस्त (संवाददाता) मेरठ शहर को कूड़े के ढेर से मुक्त करने के अभियान के तहत शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम की 76 नई डोर टू डोर कूड़ा गाड़ियों, एक मोबाइल काम्पेक्टर और एक रोड स्वीपिंग मशीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शुक्रवार को मेरठ के दौरे पर आये मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइंस में पहुंचने पर उनका स्वागत स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल पर पहुंच कर नई कूड़ा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उनके साथ औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल नन्दी, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, राज्यमंत्री दिनेश खटिक, राज्यमंत्री बृजेश सिंह और ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर और मेरठ नगर निगम की महापौर सुनीता वर्मा भी मंच पर मौजूद थीं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^