लगता है वरुण अपना भविष्य कहीं और तलाश रहे हैं : भूपेन्द्र सिंह
15-Oct-2022 10:20 PM 1234663
बुलंदशहर, 15 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केन्द्र में मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश में याेगी सरकार की निरंतर आलोचना कर रहे पार्टी सांसद वरुण गांधी के बारे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि शायद गांधी अपना भविष्य कहीं और तलाश रहे हैं। बुलंदशहर आये सिंह ने पत्रकारों से कहा, “ऐसा आभास हो रहा है कि वरुण गांधी अपना भविष्य कहीं और तलाश कर रहे हैं।” ज्ञात हो कि पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी पिछले कुछ समय से भाजपा सरकारों की खुलकर आलोचना कर रहे हैं। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सिंह ने कहा है कि जो लोग भाजपा सरकार पर नौकरशाही के हावी होने और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा होने का आरोप लगाते हैं, या तो वे संगठन से सही ढंग से जुड़े नहीं हैं या उनके व्यक्तिगत स्वार्थ आड़े आ रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^