कोविड टीकाकरण में 216.83 करोड़ से अधिक टीके लगे
20-Sep-2022 11:31 AM 1234714
नयी दिल्ली 20 सितंबर (संवाददाता) देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 216.83 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक दो अरब 16 करोड़ 83 लाख 24 हजार 537 टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 4043 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 47 हजार 379 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.11 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 1.37 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 4676 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल 4 करोड़ 39 लाख 67 हजार 340 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.71 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 2 लाख 95 हज़ार 894 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 89 करोड़ 20 लाख 49 हजार 014 कोविड परीक्षण किए गये हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^