कोविड टीकाकरण में 216.70 करोड़ से अधिक टीके लगे
19-Sep-2022 11:18 AM 1234709
नयी दिल्ली 19 सितंबर (संवाददाता) देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 216.70 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक दो अरब 16 करोड़ 70 लाख 14 हजार 127 टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 4,858 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 48 हजार 27 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.11 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 2.76 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 4,735 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल 4 करोड़ 39 लाख 62 हजार 664 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.71 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में एक लाख 75 हज़ार 935 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 89 करोड़ 17 लाख 53 हजार 120 कोविड परीक्षण किए गए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^