कोविड टीकाकरण में 201.30 करोड़ से अधिक टीके लगे
22-Jul-2022 11:33 AM 1234679
नयी दिल्ली 22 जुलाई (AGENCY) देशभर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 201.30 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि सुबह सात बजे तक दो अरब एक करोड़ 30 लाख 97 हजार 819 टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 21 हजार 860 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या एक लाख 49 हजार 482 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.34 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 4.42 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 21 हजार 219 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं।अभी तक कुल चार करोड़ 31 लाख 71 हजार 653 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.46 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में चार लाख 95 हजार 359 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 87 करोड़ 16 लाख 56 हजार 205 कोविड परीक्षण किए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^