कोविड टीकाकरण में 175.37 करोड़ टीके लगे
20-Feb-2022 10:41 AM 1234675
नयी दिल्ली 20 फरवरी (AGENCY) पिछले 24 घंटे में देश भर में 30 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 175.37 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 30 लाख 81 हजार 336 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 175 करोड़ 37 लाख 22 हजार 697 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 19 हजार 968 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या दो लाख 24 हजार 187 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.52 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 1.68 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 48 हजार 847 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 20 लाख 86 हजार 383 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.28 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 11 लाख 87 हजार 768 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 75 करोड़ 93 लाख 15 हजार 246 कोविड परीक्षण किए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^