केजरीवाल करेंगे 12,430 नए स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन
19-Feb-2022 10:38 AM 1234708
नयी दिल्ली 19 फ़रवरी वार्ता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 12,430 नए स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन करेंगे। श्री केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा ‘’देश के सारे भ्रष्टाचारी हमारे ख़िलाफ़ इकट्ठे हो गए हैं। आज हम दिल्ली के स्कूलों में 12,430 अत्याधुनिक क्लासरूम शुरू करके उनको करारा जवाब देंगे।’’ उन्होंने कहा ‘’ये देश इन भ्रष्टाचारियों के सामने नहीं झुकेगा। अब देश ने ठान ली है, अब देश आगे बढ़ेगा, बाबा साहिब और भगत सिंह के सपने पूरे होंगे।’’ गौरतलब है कि श्री केजरीवाल 18 फरवरी को पंजाब में चुनाव प्रचार खत्म करके दिल्ली लौटे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^