Home
News Archive
कोविड टीकाकरण हुआ 107.70 करोड़ से अधिक
Zuber Ansari
India
05-Nov-2021 12:43 PM
1234687
नयी दिल्ली 05 नवंबर (AGENCY) देश में कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अब तक 107.70 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाये जा चुके है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटों में देशभर में पांच लाख 65 हजार 276 कोविड टीके लगाए गए हैं। आज सुबह सात बजे तक कुल टीकाकरण 107 करोड़ 70 लाख 14 हजार 116 हो गया है। सूत्रों के अनुसार दिवाली त्यौहार के कारण टीकाकरण की रफ्तार धीमी है , हालांकि टीकाकरण के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में देशभर में 12729 नए कोविड रोगी सामने आए हैं। देश में इस समय एक लाख 48 हजार 922 कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है। संक्रमण दर 0.43 प्रतिशत है। इसी अवधि में 12165 लोग को संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। अभी तक कुल तीन करोड 37 लाख 24 हजार 959 लोग कोविड संक्रमण से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.23 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में छह लाख 70 हजार 847 कोविड परीक्षण किए गए हैं। देश में अभी तक 61 करोड़ 30 लाख 17 हजार 614 कोविड परीक्षण हो चुके हैं।...////...
«
कोविड टीकाकरण पहुंचा 108 करोड़ के करीब
India
»
कोविंद, मोदी, नायडू ने देशवासियों की दीपावली की शुभकामनाएं
POST CATEGORY
India
World
East
West
North
South
cricket
hockey
football
tennis
business-economy
Chief Minsiter Madhya Pradesh
Sports
© 2025 - All Rights Reserved -
timespage
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
kovid-teekaakaran-hua-107-70-karodah-se-adhika
FZF:
FZF
URL:
https://www.timespage.com/kovid-teekaakaran-hua-107-70-karodah-se-adhika
PAGETOP:
ERROR: