कोविड संक्रमित मामले 67 हजार से ज्यादा
22-Apr-2023 12:28 PM 1234682
नयी दिल्ली 22 अप्रैल (संवाददाता) देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण के 12 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 67 हजार से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 12193 नये लोग कोविड संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही कोविड संक्रमितों की संख्या 67556 हो गयी है और संक्रमण दर 6.17 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 10765 व्यक्ति कोविड संक्रमण से उबर गए हैं। स्वस्थ होने की दर 98.66 प्रतिशत है। इसी अवधि में 197477 कोविड संक्रमण परीक्षण किए गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 5602 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही देश में 220.66 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^