कोटा में 15 जून को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक-शर्मा
13-Jun-2022 08:52 PM 1234663
जयपुर,13 जून (AGENCY) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 15 जून को कोटा में आयोजित की जाएगी। भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने आज बताया कि इसके पहले दिन 14 जून को मोर्चा प्रदेशाध्यक्षों की बैठक होगी और इसके अगले दिन भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक होगी। श्री शर्मा ने बताया कि प्रदेश पदाधिकारी बैठक व प्रदेश कार्यसमिति बैठक को भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर एवं केन्द्रीय मंत्री संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य(स्थायी व विशेष आमंत्रित), प्रदेश कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, मोर्चो के राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, जिला प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। डॉ. पूनियां 14 जून को पूर्वाह्न 11 बजे टोंक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के आठ वर्ष के सुशासन पर रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे, इसके बाद कोटा के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वह प्रदेश पदाधिकारी बैठक को संबोधित करेंगे। वह मोदी सरकार के आठ वर्ष के सुशासन पर कोटा में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे और 15 जून को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^