कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 65 हजार से पार
24-Apr-2023 02:07 PM 1234711
नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (संवाददाता) देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण के करीब सात हजार नए मामले सामने आने से सक्रिय मामलों की संख्या 65 हजार से अधिक हो गयी है। इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 208 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में 2,20,66,39,736 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 2,123 सक्रिय मामले कम हुए हैं लेकिन नये मामलों के कारण इनकी संख्या बढ़कर 65,683 हो गयी है। देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 4,48,98,893 हो गयी है। वहीं कोरोना महामारी से आठ मरीजों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,345 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 9,011 बढ़कर 4,43,01,865 पर पहुंच गया है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कर्नाटक में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 158 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, ओडिशा में 106, पश्चिम बंगाल में 78, तेलंगाना में 21, मध्य प्रदेश में आठ, मिजोरम में चार, लद्दाख में एक कोरोना मामला बढ़ा है। इसके अलावा, पिछले 24 घंटे में दिल्ली में सबसे ज्यादा 693 कोरोना मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है। इसी अवधि में केरल में 466 और उत्तर प्रदेश में 299, हरियाणा में 267, हिमाचल प्रदेश में 224, महाराष्ट्र में 112 सहित अन्य राज्य़ों आन्ध्र प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मणिपुर, मेघालय, पुड्डुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम तमिलनाडु और उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में कमी पायी गयी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^