केजरीवाल ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर जताया शोक
25-Apr-2023 10:39 PM 1234811
नयी दिल्ली 25 अप्रैल वार्ता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शिरोमणि अकाली दल के क़द्दावर नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक जताया। श्री केजरीवाल ने ट्वीट कर शोक जताया। उन्होंने कहा, “पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल जी के निधन की बेहद दुखद जानकारी मिली। वाहेगुरू जी उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। मेरी संवेदनाएँ सुखबीर बादल जी एवं उनके पूरे परिवार के साथ हैं।...////...
© 2026 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^