केरल इस साल एक लाख उद्यमियों को इन्क्यूबेट करेगाः वित्त मंत्री
14-Nov-2022 09:21 PM 1234734
नयी दिल्ली 14 नवंबर (संवाददाता) भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के 41वें संस्करण के शुभारंभ के साथ ही इसमें केरल पवेलियन का हुआ उद्घाटन हुआ। केरल के वित्त मंत्री के एन बालगोपाल ने इस अवसर पर कहा कि राज्य एक प्रमुख विनिर्माण केंद्र बनने और देश में बढ़ते आंतरिक व्यापार और सेवाओं को भुनाने के अपने प्रयास के तहत नए उद्यमिता को आक्रामक रूप से बढ़ावा दे रहा है। मंत्री ने कहा कि राज्य केरल स्वाद के अधिक उत्पादों का उत्पादन करने के लिए इस साल 1 लाख नए उद्यमी बनाने की योजना बना रहा है। मंत्री ने कहा कि केरल में पर्यटन, खेल और स्थानीय कारीगरों पर आधारित अद्वितीय बिक्री वाले उत्पाद हैं और राज्य उनका राष्ट्रीय स्तर पर विपणन करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। उन्होंने कहा “हम इस साल 60 लाख नए एसएमई और 1 लाख नए उद्यम शुरू करने की योजना बना रहे हैं। इस तरह की प्रदर्शनियां राज्य के एसएमई के लिए फायदेमंद हैं। हम हर गांव में ज्यादा से ज्यादा उद्यमी पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। हम उनकी वकालत कर रहे हैं।” उन्होंने केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से देश के विभिन्न हिस्सों में, विशेष रूप से अन्य राज्यों की राजधानियों में, स्थानीय रूप से निर्मित चीजों को राष्ट्रीय स्तर पर बाजार में लाने के लिए और अधिक व्यापार मेले आयोजित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा “किसी चीज का उत्पादन करना आसान है, उसकी मार्केटिंग करने से ज्यादा आसान है। मार्केटिंग एक कठिन काम है। इसलिए हमें अपनी स्थानीय स्तर पर बनी चीजों की मार्केटिंग के लिए और मेलों की जरूरत है। हम केंद्रीय मंत्री से देश के अलग-अलग हिस्सों में इस तरह के ट्रेड फेयर लगाने का अनुरोध कर रहे हैं। जैसा कि नारा कहता है, हमें ’स्थानीय चीजों के बारे में मुखर होना होगा।" व्यापार मेले में केरल पवेलियन में कृषि, हर्बल, हथकरघा, आयुर्वेदिक, मसालों और वस्त्र उत्पादों को प्रदर्शित करने वाले लगभग 30 स्टॉल हैं। इस आयोजन में उनतीस राज्य और केंद्र शासित प्रदेश भाग ले रहे हैं। ट्रेड फेयर में केरल और उत्तर प्रदेश फोकस स्टेट्स के तौर पर हिस्सा ले रहे हैं। बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र भागीदार राज्य हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राजधनी के प्रगति मैदान में 14 दिवसीय मेगा इवेंट का उद्घाटन किया। इस वर्ष व्यापार मेले की थीम ’वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल’ है। उद्घाटन समारोह के दौरान वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल भी मौजूद थी। व्यापार मेला व्यापार समुदाय के लिए एक प्रमुख आयोजन के रूप में विकसित हुआ है। यह भारत व्यापार संवर्धन संगठन, सरकार की नोडल व्यापार संवर्धन एजेंसी द्वारा आयोजित एक प्रमुख कार्यक्रम है। यह आयोजन हर साल 14 से 27 नवंबर के बीच प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित किया जाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^