कांगो में एडीएफ विद्रोहियों का हमला, 19 लोगों की मौत
12-Mar-2023 07:05 PM 1234675
बेनी, 12 मार्च (संवाददाता) कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) के पूर्वी क्षेत्र बेनी में शनिवार रात अलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस( एडीएफ) के विद्रोहियों के हमले में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। उत्तरी किवु के पूर्व गवर्नर कार्ली नजानजू कासिविता ने आज सुबह पत्रकारों से कहा कि प्रांत बेनी के किरिंदरा गांव में हुए हमले में कम से कम 19 नागरिक मारे गए। उन्होंने कहा कि विद्रोहियों ने एक स्वास्थ्य केंद्र सहित गांव की कई इमारतों में आग लगा दी। यह हमला बेनी क्षेत्र के दो गांवों में गुरुवार को एडीएफ विद्रोहियों द्वारा किए गए हमले के दो दिन बाद हुआ, जिसमें कम से कम 44 लोग मारे गए थे। एडीएफ की स्थापना 1990 के दशक में युगांडा में कई विपक्षी आंदोलनों द्वारा हुई थी। युगांडा की सेना द्वारा पराजित हुए ये विद्रोही पूर्वी डीआरसी में सक्रिय रहे और एडीएफ विद्रोहियों को पकड़ने के लिए डीआरसी और युगांडा ने मिलकर संयुक्त अभियान चलाया, जो कि अब मध्य अफ्रीका में इस्लामिक स्टेट से भी जुड़े हुए हैं। दशकों से, बेनी क्षेत्र में सक्रिय एडीएफ विद्रोही वहां के नागरिकों के खिलाफ अपने हमलों में कई गुणा तेज कर रहे हैं। बेनी कस्बे में कांगो सेना के प्रवक्ता कैप्टन एंथोनी मवालुशायी के अनुसार पूर्वी कॉन्गो में दशकों से संघर्ष चल रहा है क्योंकि यहां 120 से अधिक सशस्त्र समूह सत्ता के लिए लड़ते हैं। ये क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाना चाहते हैं, संसाधनों के लिए भी यहां खूब संघर्ष होता है और कुछ अपने समुदायों की रक्षा के लिए लड़ते हैं। एडीएफ उत्तरी किवु प्रांत में काफी हद तक सक्रिय रहा है, लेकिन हाल ही में उसने पड़ोसी इटुरी प्रांत और क्षेत्रीय राजधानी गोमा के पास के क्षेत्रों में भी अपने लोगों को फैलाना शुरू किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^