जुलाई में निर्यात 16 प्रतिशत घटा, व्यापार घाटा 20.67 अरब डॉलर पर
14-Aug-2023 05:11 PM 1234725
नयी दिल्ली 14 अगस्त (संवाददाता) वैश्विक मांग में मंदी के दबाव में भारत का निर्यात जुलाई 2023 में 32.25 अरब डॉलर रहा जाे पिछले वर्ष जुलाई के 38.34 अरब डॉलर के निर्यात की तुलना में करीब 16 प्रतिशत कम है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा आज जारी निर्यात के आंकड़ों के अनुसार जुलाई 2023 में भारत का आयात 52.92 अरब डॉलर रहा, जो जुलाई 2022 में 63.77 अरब डॉलर के आयात की तुलना में 17 प्रतिशत कम है। इसके मद्देनजर जुलाई 2023 में व्यापार घाटा 20.67 अरब डॉलर रहा। इस साल जून में भारत का व्यापार घाटा 20.13 अरब डॉलर था। जुलाई 2023 में भारत का सेवा निर्यात 27.17 अरब डॉलर था, जबकि जुलाई 2022 में यह 24.26 अरब डॉलर था। जुलाई 2023 में सेवा आयात 14.85 अरब डॉलर रहा है। जुलाई 2023 में भारत का कुल निर्यात (माल और सेवाएँ) 59.43 अरब डॉलर रहा जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 62.59 अरब डॉलर था। इस वर्ष जुलाई के दौरान कुल आयात 67.77 अरब डॉलर रहा जिसके परिणामस्वरूप 8.35 अरब डॉलर का व्यापार घाटा रहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^