जौनपुर में मणिपुर की अमानवीय घटना के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन
22-Jul-2023 06:30 PM 1234662
जौनपुर, 22 जुलाई (संवाददाता) मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई अमानवीय घटना के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। जौनपुर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज और शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम एडवोकेट की अगुवाई में कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए और केंद्र व मणिपुर सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने मणिपुर सरकार की बर्खास्तगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। श्री तबरेज ने कहा कि मणिपुर कि घटना ने सभी भारत वासियों के दिलों को झकझोर कर रख दिया है, इसके बावजूद केंद्र की भाजपा सरकार और मणिपुर की भाजपा सरकार हाथ पे हाथ रखे बैठी है। राष्ट्रपति से हम मांग करते हैं कि तत्काल प्रभाव से मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा कर शांति स्थापित करें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^