जौनपुर : ग़मगीन माहौल में शीराजे हिन्द का ऐतिहासिक चेहलुम सम्पन्न
17-Sep-2022 04:51 PM 1234662
जौनपुर , 17 सितम्बर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एतिहासिक चेहलुम शीराजे हिंद शनिवार हो गमगीन माहौल में शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आरम्भ कल शुक्रवार को 08 बजे रात में इमाम चौक पर ताजिया रखने से हुआ। तत्पश्चात शब्बेदारी के आयोजनार्थ एक मजलिस हुई, जिसकी समाप्ति पर जौनपुर नगर एवं बाहर से आयी अंजुमनों ने नौहा व मातम अनवरत रूप से रातभर किया गया। प्रात: पांच बजे एक मजलिस हुयी, जिसके बाद आग में दहकती जंजीरों का मातम अंजुमन गुलशने इस्लाम रजिस्टर्ड ने किया इस कार्यक्रम का संचालन सैय्यद अकबर हुसैन जैदी एडवोकेट ने किया। इमाम बारगाह शेख मुहम्मद इस्लाम से उठा जुलूस देर रात सदर इमाम बारगाह पहुँचा जहाँ या हुसैन अलविदा की सदा के साथ नम आँखों से सभी ताजिये एवं तुर्बत सुपुर्दे खाक किये गये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^