जनता को कम मत आंकिए: धनखड़
29-Mar-2023 09:21 PM 1234686
नयी दिल्ली 29 मार्च (संवाददाता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संसद में सामान्य कामकाज नहीं होने पर कड़ी चिंता व्यक्त करते हुए आज कहा कि राजनीतिक दलों को आम जनता की समझ को कम नहीं आंकना चाहिए। श्री धनखड़ ने बुधवार को भारतीय लोक प्रशासन संस्थान में डॉ राजेंद्र प्रसाद व्याख्यानमाला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संसद पर भारी भरकम धन खर्च होता है और उसे जिस काम के लिए नियत किया गया है, वह उस काम को नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को आम जनता की समझ को कम नहीं आंकना चाहिए। यह जनता सब कुछ जानती हैं और पहचानती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^