जापान के चिबा में भूकंप के झटके
11-May-2023 09:25 AM 1234708
टोक्यो 11 मई (संवाददाता) जापान के चिबा प्रांत में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5़ 4 मापी गयी है। भूकंप प्रांत में स्थानीय समयानुसार सुबह 04 बजकर 16 मिनट (बुधवार को 19:16 जीएमटी) पर आया। भूकंप का केंद्र 40 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप की अधिकतम तीव्रता जापान के 7-ग्रेड स्केल पर पांच थी। एजेंसी के अनुसार सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। भूकंप से किसी के हताहत होने या नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^