‘इण्डिया’ देश को नई दिशा में ले जायेगा: अखिलेश
19-Jul-2023 08:29 PM 1234660
लखनऊ 19 जुलाई (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इण्डिया के नाम से घबरा गयी है जबकि नया गठबंधन इण्डिया देश को नई दिशा में ले जाएगा श्री यादव ने कहा “ पहले भाजपा के लोग विपक्ष को इण्डिया नाम से डराते थे। अब क्या बात है कि वे इण्डिया नाम से डर रहे हैं। इण्डिया नाम अच्छा है। इण्डिया एक संदेश है। इण्डिया का संदेश डेवलपमेंट और इन्क्लूसिवनेस का है। जहां विकास की बात हो और समग्रता की बात हो तो वह हमारी सोशलिस्ट और सेकुलर प्रतिबद्धता को शामिल करता है। हमारा देश तरक्की करे। खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़े।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^