इंडिया गठबंधन में सभी सहयोगी दलों का एक-एक प्रधानमंत्री है: मुकेश राजपूत
09-Nov-2023 06:48 PM 1234693
फर्रुखाबाद 09 नवंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले से भाजपा सांसद एवं रेलवे संसदीय स्थाई सलाहकार समिति सदस्य मुकेश राजपूत ने गुरूवार को कहा कि इंडिया गठबंधन में सभी सहयोगी दलों का एक एक प्रधानमंत्री है। श्री राजपूत आज यहां शहर के ठंडी सड़क स्थित अपने आवास पर पत्रकारों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन में सहयोगी दलों का एक-एक प्रधानमंत्री है, ऐसे में इंडिया गठबंधन कितने समय तक चलेगा यह लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाला ठगबंधन है। उन्होंने कहा कि 30- 40 अलग-अलग विचारधाराओं वाले दलों के लोगों का इंडिया गठबंधन का उद्देश्य मोदी को हराने के लिए बनाया गया। श्री राजपूत का मानना है कि आगामी लोकसभा चुनाव मे भी टिकट बंटवारे में विबाद होगा और हमे नहीं लगता कि यह इंडिया गठबंधन ज्यादा दिन तक चल सकेगा ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^