ग्लेन मैक्सवेल कोरोना संक्रमित
05-Jan-2022 02:44 PM 1234670
मेलबोर्न, 05 जनवरी (AGENCY) ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एवं बिग बैश लीग (बीबीएल) फ्रेंचाइजी मेलबोर्न स्टार्स के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। फ्रेंचाइजी ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। मेलबोर्न स्टार्स ने एक ट्वीट में लिखा, “ हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि मैक्सवेल रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ” उल्लेखनीय है कि बीबीएल में अब तक 12 खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के आठ सदस्य कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। मैक्सवेल इस सूची में नया नाम हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^