Home
News Archive
गहलोत ने बाड़मेर हादसे पर जताया दुख
Zuber Ansari
India
07-Jun-2022 02:14 PM
1234692
जयपुर 07 जून (AGENCY) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीमांत बाड़मेर के गुड़ामालानी क्षेत्र में मेगा हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया हैं। श्री गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से हादसे पर शोक जताते हुए कहा कि दुर्घटना में आठ लोगों की मृत्यु दुखद है। उन्होंने जिले के शिव क्षेत्र में गांव आगोरिया सरहद के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 68 पर हुए हादसे में दो लोगों की मृत्यु भी दुख जताया। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से उन्हें यह आघात सहने की शक्ति एवं दिवंगतों की आत्मा को शान्ति के लिए प्रार्थना एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसी तरह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी गुड़ामालानी हादसे पर गहरा दुख जताया और कहा कि गुड़ामालानी में बोलेरो और ट्रक के बीच सड़क दुर्घटना में सांचौर निवासी आठ लोगों की मृत्यु अत्यंत दु:खद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।...////...
«
मिश्र माउंटआबू से जयपुर के लिए रवाना
West
»
पायलट के श्रीगंगानगर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
POST CATEGORY
India
World
East
West
North
South
cricket
hockey
football
tennis
business-economy
Chief Minsiter Madhya Pradesh
Sports
© 2025 - All Rights Reserved -
timespage
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
gahalot-ne-baadahmer-haadase-par-jataaya-dukha
FZF:
FZF
URL:
https://www.timespage.com/gahalot-ne-baadahmer-haadase-par-jataaya-dukha
PAGETOP:
ERROR: