Home
News Archive
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक, सीएम योगी ने स्वास्थ्य की जानकारी ली
Zuber Ansari
India
21-Aug-2021 11:15 AM
1234712
लखनऊ । संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (89) की स्थिति नाजुक बनी हुई है और शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वहां जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। एसजीपीजीआई द्वारा शुक्रवार दोपहर जारी एक बयान के मुताबिक कल्याण सिंह की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है और उनको जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। कल्याण सिंह क्रिटिकल केयर मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी एवं कार्डियोलॉजी विभागों के वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में हैं। संस्थान के निदेशक प्रो. आर के धीमान उनके स्वास्थ्य से जुड़े सभी पहलुओं पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने शुक्रवार सुबह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और संस्थान के चिकित्सकों से विचार विमर्श किया। गौरतलब है कि 89 वर्षीय कल्याण सिंह को गत चार जुलाई को संक्रमण की वजह से एसजीपीजीआई के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज डॉक्टर राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट में किया जा रहा था। Uttar Pradesh..///..former-chief-minister-kalyan-singhs-condition-critical-cm-yogi-inquired-about-his-health-312516
«
यूपी में 24 घंटे में मिले 25 नए कोरोना सवंमित, 15 जिले कोरोना मुक्त हुए
North
»
आगरा में अचानक भरभराकर गिरा जर्जर मकान, मलबे में दबे तीन मजदूर, एक की मौत
POST CATEGORY
India
World
East
West
North
South
cricket
hockey
football
tennis
business-economy
Chief Minsiter Madhya Pradesh
Sports
© 2025 - All Rights Reserved -
timespage
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
former-chief-minister-kalyan-singhs-condition-critical-cm-yogi-inquired-about-his-health
FZF:
FZF
URL:
https://www.timespage.com/former-chief-minister-kalyan-singhs-condition-critical-cm-yogi-inquired-about-his-health
PAGETOP:
ERROR: