एसबीआई देगा श्रीलंका को एक अरब डालर का कर्ज
17-Mar-2022 07:26 PM 1234719
नयी दिल्ली, 16 मार्च (AGENCY) भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) पड़ोसी देश श्रीलंका की सरकार को एक अरब डालर (75अरब रूपए से अधिक) का कर्ज देगा। इस के लिए एक करार पर गुरुवार को नयी दिल्ली में हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर और श्रीलंका के वित्त मंत्री बासिल राजपक्षा भी उपस्थित थे। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘एसबीआई और श्रीलांका सरकार के बीच एक अरब डालर की कर्ज की सुविधा के समझौते पर हस्ताक्षर किए गए जो श्रीलंका को अनाज, औषधि और अन्य आवश्यक वस्तुएं खरीदने के लिए है।’ बयान में कहा गया है कि केंद्रीय वित्त मंत्री और विदेश मंत्री ने श्रीलंका के वित्त मंत्री बासिल राजपक्षा से आज यहां मुलाकात की और दोनों देशों के आपसी हित तथा आर्थिक सहयोग से जुड़े कई विषयों पर बाचचीत की। गौरतलब है कि श्रीलंका इस समय गंभीर आर्थिक एवं वित्तीय संकट के दौर से गुजर रहा है। भारत सरकार उसकी मदद के लिए पहले भी मुद्रा की अदलाबली की सुविधा दी है ताकि श्रीलांकाई रुपये पर दबाव कम हो सके।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^