दिल्ली सरकार ने निर्माण श्रमिकों के लिए 350 करोड़ रुपये जारी किये
27-Nov-2021 07:06 PM 1234667
नयी दिल्ली 27 नवम्बर (AGENCY) दिल्ली सरकार ने निर्माण गतिविधियां बंद होने से प्रभावित दिल्ली के सभी सात लाख पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को पांच-पांच हज़ार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की और इसके लिए 350 करोड़ रुपये जारी किये। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार निर्माण श्रमिकों के साथ हर कदम पर खड़ी है। श्रमिक देश के रीढ़ की हड्डी है, जो देश को मजबूत करते है। मजदूर खड़े है तो हमारी इमारतें खड़ी है, शहर खड़े है, इसलिए श्रमिकों के सम्मान और हितों का ध्यान रखना हमारी सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बेशक निर्माण गतिविधियों पर रोक लगी है लेकिन श्रमिक भाइयों-बहनों के घरों में चूल्हे जलते रहेंगे, दिल्ली सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^