दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में श्रीअन्न‌ से अन्नकूट, गोवर्धन की पूजा
13-Nov-2023 07:50 PM 1234684
नयी दिल्ली 13 नवंबर (संवाददाता) दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर में सोमवार को ‘श्री अन्न’ से भव्य अन्नकूट और गोवर्धन पूजा की गयी तथा 1221 सात्विक व्यंजनों का भोग लगाया गया। दिल्ली के यमुना किनारे स्वामिनारायण अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव तथा गोवर्धन पूजा अत्यंत हर्षोल्लास एवं पारम्परिक विधि विधान से आयोजित किये गए। मंदिर -परिसर में बृज क्षेत्र के गोकुल ग्राम स्थित ऐतिहासिक गोवर्धन पर्वत से लाए पत्थर और मृदा से एक टीले का सृजन किया गया। इसका रूप बिलकुल वास्तविक गोवर्धन पर्वत के प्रतीकरूप समान रहा। इस टीले के आगे श्री राधा-कृष्ण देव की मूर्तियों को स्थापित किया गया और साथ ही में गौ-माता और उनके बछड़े का बाड़ा लगाया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^