देश में कोविड रोगियों की संख्या एक लाख से नीचे
01-Dec-2021 11:09 AM 1234665
नयी दिल्ली 01 दिसंबर (AGENCY) ओमिक्रान की सावधानियों और कोविड मानकों का सख्ती से पालन करने के बीच देश में कोविड मरीजों की संख्या 547 दिन के बाद एक लाख से नीचे आ गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि लंबे अंतराल के बाद देश में कोविड मरीजों की संख्या एक लाख से कम 99023 हो गयी है। यह उपलब्धि 547 दिन के बाद हासिल की गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.29 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.81 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 8954 नए मामले सामने आए हैं । मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में 80 लाख 98 हजार 716 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 124 करोड़ 10 लाख 86 हजार 850 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान 10207 कोविड रोगी स्वस्थ हुए हैं। अभी तक तीन करोड 40 लाख 28 हजार 506 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.36 प्रतिशत है । देश भर में पिछले 24 घंटों में कुल 11 लाख आठ हजार 467 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 64 करोड़ 24 लाख 12 हजार 315 कोविड परीक्षण किए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^