देश में 24 घंटे में 277 लोग हुए कोरोना से ठीक
09-Mar-2023 01:13 PM 1234730
नयी दिल्ली, 09 मार्च (संवाददाता) देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी की स्थिति में सुधार के बीच पिछले 24 घंटों में 277 लोग इस बीमारी से स्वस्थ्य हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज दी गयी जानकारी के अनुसार इस दौरान देश में कोरोना के 101 सक्रिय मामले सामने आये हैं इसी के साथ देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3177 हो गयी है। देश में अब तक कोेरोना संक्रमण को मात देकर पूरी तरह से स्वस्थ होने वालों का आंकडा बढ़कर 4,41,55,119 पहुंच गया। पिछले 24 घंटे मे देश में कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस बीमारी से अब तक 530776 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना टीकाकरण भी तेजी से किया जा रहा है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 2,349 लोगों को टीका लगाया गया है और अब तक देश में 2,20,64,34,00 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,46,89,072 है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक (24) इजाफा हुआ है। इसके अलावा केरल में सक्रिय मामलों में 22,तमिलनाडु में 16, कर्नाटक 14 और गुजरात में 12 का इजाफा हुआ है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^