देश की सभ्यता, सनातन संस्कृति, सुरक्षित भविष्य के लिए 2024 में भाजपा की विजय बहुत जरुरी: कामेश्वर
17-Oct-2023 08:44 PM 1234663
कुशीनगर 17 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में वोटर चेतना अभियान जिला कार्यशाला को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने मंगलवार को कहा कि देश की सभ्यता, सनातन संस्कृति और सुरक्षित भविष्य के लिए 2024 में भाजपा की विजय और श्री नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनना बहुत जरुरी है। श्री सिंह ने कहा नए मतदाताओं को पार्टी की रीति-नीति के बारे में जागरूक करने के लिए भाजपा वोटर चेतना अभियान संचालित करेगी। अभियान के बारे में पार्टी पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देने के लिए आज रविन्द्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर जिला कार्यशाला आयोजित किया गया, जिसमें किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं वोटर चेतना अभियान की बारीकियों को समझाया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^