दीर्घकालिक विकास को ध्यान में रखकर हो पूर्वांचल विकास निधि का उपयोग: योगी
28-Jul-2023 02:46 PM 1234645
लखनऊ 28 जुलाई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि बुंदेलखंड और पूर्वांचल विकास निधि का इस्तेमाल बहुआयामी एवं दीर्घकालिक विकास को ध्यान में रखकर स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार किया जाना चाहिये। नियोजन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुये श्री योगी ने कहा कि नियोजित और समन्वित प्रयासों का परिणाम है कि प्रदेश की वार्षिक आय में सतत बढ़ोतरी हो रही है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद 16 लाख 45 हजार 317 करोड़ था, जो 2021-22 में लगभग 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 19 लाख 74 हजार 532 करोड़ हो गया है। वहीं, 2022-23 के लिए तैयार अग्रिम अनुमानों के आधार पर राज्य आय 21.91 लाख करोड़ रूपये से आंकलित हुई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^