दीप्ति शर्मा के पंजे से इंग्लैंड ढेर,भारत ड्राइविंग सीट पर
15-Dec-2023 08:20 PM 1234718
मुंबई, 15 दिसंबर (संवाददाता) दीप्ति शर्मा (सात रन पर पांच विकेट) के कातिलाना प्रदर्शन की बदौलत भारत ने मेहमान इंग्लैंड को पहली पारी को सस्ते में समेट कर पहले और एकमात्र टेस्ट को अपनी गिरफ्त में ले लिया। डीवाई पाटिल स्टेडियम में शुक्रवार को दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय भारत ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 186 रन बना लिये थे और उसकी कुल बढ़त 478 रन की हो चुकी थी। भारत ने अपनी पहली पारी में 428 रन बनाये थे जिसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 35.3 ओवर के खेल में 136 रन बनाकर सिमट गयी थी। आज के दिन कुल 19 विकेट गिरे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^