चिली ने समलैंगिक विवाह को वैध बनाने वाले कानून को मंजूरी दी
10-Dec-2021 08:27 AM 1234684
ब्यूनस आयर्स 10 दिसम्बर (वार्ता/स्पूतनिक) चिली के राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा ने समलैंगिक विवाह को वैध बनाने वाले कानून को मंजूरी दे दी है। श्री पिनेरा ने टेलीविजन पर अपने बयान में कहा है कि उन्होंने समलैंगिक जोड़ों को शादी करने की इजाजत देने वाले कानून पर हस्ताक्षर कर दिये हैं। उन्होंने कहा , “ अब सभी जोड़ों के लिए प्यार से रहने और परिवार बनाना संभव होगा, चाहे उनका यौन रुझान भिन्न हो।” राष्ट्रीय संसद ने समान विवाह विधेयक को मंजूरी दे दी है। समलैंगिक जोड़ों को बच्चे गोद लेने की अनुमति देने का प्रस्ताव वाला यह विधेयक पिछले पांच साल से लंबित था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^