अमेरिका और ब्रिटेन के बीच रूस को रोकने पर चर्चा
11-Dec-2021 09:02 AM 1234697
वाशिंगटन, 11 दिसंबर (वार्ता/स्पूतनिक) अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रूस को रोकने की योजना पर ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज़ ट्रस के साथ चर्चा की। श्री ब्लिंक ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज़ ट्रस के साथ यूक्रेन की सीमा पर रूसी आक्रमण का मुकाबला करने के लिए एक समन्वित प्रतिक्रिया के महत्व, वैश्विक कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए एक साथ काम करने और अन्य साझा चुनौतियों पर उपयोगी बातचीत हुई।” गौरतलब है कि रूस ने बार-बार कहा है कि उसे अपनी सीमाओं के भीतर सैनिकों को स्थानांतरित करने का अधिकार है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^