चीन की एक फैक्टरी में आग लगने से 11 लोगों की मौत
18-Apr-2023 09:11 AM 1234663
हांगझोऊ 18 अप्रैल (संवाददाता) पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत के जिंहुआ शहर में एक फैक्टरी की इमारत में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को मंगलवार को यह जानकारी दी। स्थानीय अधिकारियों ने आज बताया कि सोमवार अपराह्न करीब दो बजकर चार मिनट पर वुई काउंटी के औद्योगिक क्षेत्र में एक इमारत की तीसरी मंजिल आग लगने के बाद कई लोग फंस गए। आग के चपेट में आने से कम से कम 11 लोगाें की मौत हो गयी। दो बार की तलाश एवं बचाव अभियान के बाद मंगलवार तड़के करीब चार बजे मृतकों की संख्या की पुष्टि की गई। फैक्टरी में आग लगने की कारणों की जांच की जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^