09-Jun-2023 07:22 PM
1234687
लखनऊ, 9 जून (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि पिछले छह सालों में किसी भी चयन प्रक्रिया में धांधली, अव्यवस्था, अराजकता और भ्रष्टाचार को स्वीकार नहीं किया गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 75 जिलों के लिए चयनित 7,182 एएनएम स्वास्थ्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित करते उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग,उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग, उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा चयन आयोग या माध्यमिक चयन आयोग, पुलिस की भर्ती और बेसिक शिक्षा परिषद में भर्ती प्रक्रिया को पूरे पारदर्शी तरीके से संपन्न करते हुए अब तक लगभग छह लाख भर्ती की प्रक्रिया को पूरा करने जा रहे हैं। जो लोग भी चयनित हुए हैं किसी को भी सिफारिश कराने की जरूरत नहीं पड़ी है।...////...