नयी दिल्ली 11 नवंबर (संवाददाता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी। श्री बिरला ने अपने संदेश में कहा,“दीपावली के पावन पर्व पर आप सभी को बहुत-बहुत मंगलकामनाएं। दीपावली भारत की समृद्ध और साझा संस्कृति का प्रतीक है,यह त्योहार हमारी राष्ट्रीय चेतना का पर्व है। दीपावली के दीपों से हमें परोपकार की सीख मिलती है। जिस प्रकार दीपक स्वयं जलकर चारों तरफ उजाला कर देते हैं, उसी तरह हम भी अपने आप को देश और समाज के लिए समर्पित करें। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जीवन भी हमें यही सीख देता है।” उन्होंने कहा कि प्रकाश और खुशियों का यह महापर्व आपके जीवन को आरोग्य और समृद्धि से आलोकित करे। मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा आप पर बनी रहे। हर घर - हर परिवार में सुख-समृद्धि आए। इसी प्रार्थना के साथ आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।...////...