भाषा का होता है अपना एक संसारः कुलपति
10-Jan-2023 06:20 PM 1234689
जौनपुर, 10 जनवरी (संवाददाता) वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने मंगलवार को विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर कहा कि भाषा का अपना एक संसार है और किसी भी विषय का विस्तार बिना भाषा के असंभव है। प्रो. मौर्य ने विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में आज विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर कहा कि हमारी भाषा समृद्ध है, इसे बोलने में कोई हिचक नहीं होनी चाहिए। विश्व में हिन्दी का विकास करने और एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के तौर पर इसे प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दी सम्मेलनों की शुरुआत की गई। प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था, इसीलिए इस दिन को विश्व हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^